{"_id":"5e9336cb8ebc3e77a45bb6ba","slug":"special-vigilance-on-indo-nepal-border-balrampur-news-lko5174305181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ पगडंडियों पर भी एसएसबी व पुलिस का कड़ा पहरा है। खुफिया इनपुट के बाद जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी व पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि लॉकडाउन लागू होने के समय से ही भारत-नेपाल की सभी सीमाएं सील की जा चुकी हैं। प्रमुख मार्गों के साथ-साथ पगडंडियों से भी आवागमन बंद कर दिया गया है।
डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर भारत-नेपाल की बलरामपुर से सटी सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना फैलाने के उद्देश्य से जिले की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों के साथ सीमा क्षेत्र के कोतवाली, थानों व चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग की तरफ से ये सूचना दी गई है कि नेपाल के रास्ते 50 से अधिक संदिग्ध देश में आकर कोरोना फैलाने की साजिश कर रहे हैं। घुसपैठ के दौरान संदिग्ध लोग जांच से बचने के लिए पैरासिटामॉल खाकर शरीर का तापमान कम करने का तरीका निकालेंगे।
विज्ञापन
संदिग्धों की इस चालाकी पर कड़ी नजर रखने के लिए एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट से भी वार्ता करके भारत-नेपाल से जुड़े प्रमुख मार्गों के साथ-साथ पगडंडियों पर भी कड़ी चौकसी कराई जा रही है। भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित गैसड़ी, जरवा कोतवाली, हरैया, तुलसीपुर, पचपेड़वा थानों के साथ पुलिस चौकियों पर भी तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
ऐसी गतिविधियों के बारे में यदि कोई सुराग मिलता है तो तत्काल एसएसबी के अफसरों के साथ डीएम व एसर्पी को भी सूचना उपलब्ध कराएं। डीएम व एसपी ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के साथ पहले से ही भारत-नेपाल की सीमाएं सील की जा चुकी हैं। सभी सीमाओं पर पहले से ही लोगों के आवागमन की गतिविधियां बंद कर दी गई हैं।