{"_id":"5ebc0cde8ebc3e90233f0d3f","slug":"special-train-will-come-today-with-workers-balrampur-news-lko5214299132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पहुंचेगी प्रवासियों की स्पेशल ट्रेन, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पहुंचेगी प्रवासियों की स्पेशल ट्रेन, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
बलरामपुर। लॉकडाउन-3 के दौरान गैर राज्यों/जनपदों में फंसे प्रवासियों व श्रमिकों को लेकर 14 मई को स्पेशल ट्रेन बलरामपुर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। भगवतीगंज स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्रवासी मुसाफिरों की सेहत की जांच कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीडीओ ने बीते दिन स्टेशन का औचक निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अफसरों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया।
सीडीओ अमनदीप डुली ने निरीक्षण के दौरान अफसरों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि गैर राज्यों में फंसे श्रमिकों को लेकर 14 मई को स्पेशल श्रमिक ट्रेन बलरामपुर पहुंचेगी। इस दौरान आने वाले श्रमिकों की काउंटिंग, स्वास्थ्य परीक्षण व अन्य सुविधाओं के लिए स्टेशन पर इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह से वार्ता करके सीडीओ ने सभी अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के आगमन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण व काउंटिंग के लिए 10 काउंटर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद श्रमिकों को उनके गंतव्य वाले क्वारंटीन सेंटरों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ सिटी आरआर सिंह सहित रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।