फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special intensive revision begins in Utraula

Balrampur News: उतरौला में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू अपात्र नाम हटेंगे, नए वोटर जुड़ेंगे

Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Special intensive revision begins in Utraula
उतरौला। विधानसभा क्षेत्र 293 उतरौला में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत मृत, स्थानांतरित या अन्य कारणों से अपात्र हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। नए मतदाता प्रपत्र-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के वोटर्स पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), मतदाता पंजीकरण केंद्र और तहसील निर्वाचन कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed