{"_id":"5eff58298ebc3e431c236637","slug":"special-campaign-will-be-run-to-prevent-from-corona-infection-balrampur-news-lko5290027152","type":"story","status":"publish","title_hn":"627 टीमें घर घर जाकर गंभीर मरीजों की करेंगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
627 टीमें घर घर जाकर गंभीर मरीजों की करेंगी पहचान
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व कोरोना संक्रमण के रोकथाम के संबंध में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश ने 627 टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। यह टीमें घर घर जाकर गंभीर रोगियों की पहचान करेंगी और लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक भी करेंगे। 31 जुलाई तक जिले भर में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
बैठक का संचालन करते हुए सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण का अभियान एक जुलाई से आगाज हो गया है जो 31 जुलाई तक चलेगा। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य विभागों के संयुक्त प्रयास से लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। घर-घर जाकर विशेष सर्वे किए जाने का निर्देश शासन से दिया गया है। जिले में गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों की जानकारी का ब्योरा जुटाने के साथ साथ लोगों को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
सर्वे अभियान पांच से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। तीन लाख 38 हजार घरों में सर्वे कराने के लिए 627 टीमें लगाई गई है। सभी टीमें घर घर जाकर थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में सर्वे की निगरानी के लिए चार मेडिकल ऑफिसर तैनात किए गए है।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में विशेष साफ सफाई का अभियान डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व चारों नगर निकायों के ईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ व डीपीओ सत्येंद्र सिंह सर्वे कार्य को कुशलतापूर्वक कराने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाएं। सर्वे कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। सर्वे में गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। इस प्रक्रिया से कोरोना वायरस के संक्रमण को काफी कम किया जा सकता है।
सर्वे के दौरान लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा, विटामिन डी व सी युक्त गोलियां खाए जाने के संबंध में जागरूक करें। सर्वे कार्य पूरी सावधानी से कराया जाए। सभी सर्वे टीम को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में सीडीओ अमनदीप डुली, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार, बीपी सिंह, डीपीओ गिरीश कुमार पाठक, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह व जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद सहित अन्य मौजूद रहे।