फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special buses will run from Tulsipur during Navratri, a temporary bus stand will be built

Balrampur News: नवरात्र में तुलसीपुर से चलेंगी स्पेशल बसें, बनेगा अस्थायी बसअड्डा

Fri, 27 Sep 2024 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Special buses will run from Tulsipur during Navratri, a temporary bus stand will be built
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में राजकीय मेले का आयोजन होगा। मेले में विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल राष्ट्र से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग एक माह तक तुलसीपुर से स्पेशल बस का संचालन करेगा। इसके लिए तुलसीपुर में अस्थायी बस अड्डा बनाया जाएगा। यहां पर कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु तुलसीपुर आते हैं। श्रद्धालुओं को तुलसीपुर तक आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम विशेष तैयारी कर रहा है। इसके तहत तीन अक्टूबर से एक माह तक बलरामपुर डिपो की 50 बसों को तुलसीपुर से संचालित करने के लिए बलरामपुर चौराहे पर एक अस्थायी बस अड्डा भी बनाया जाएगा। बस अड्डे पर बसों की समय सारिणी व किराये का बैनर भी लगाया जाएगा। यहां पर तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी परिवहन निगम का एक स्टाॅल लगाया जाएगा। यहां पर तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं को बसों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


तुलसीपुर से यहां के लिए चलेगी बस
बलरामपुर बस स्टेशन की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि देवीपाटन मेले को देखते हुए तुलसीपुर से ही बसों का संचालन किया जाएगा। तुलसीपुर से अयोध्या, बहराइच, गोंडा, कानपुर, बढ़नी, कोयलाबास, इटवा चौराहा, उतरौला व लखनऊ के लिए सीधे बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed