फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special buses to run on Raksha Bandhan; preparations in full swing

Balrampur News: रक्षाबंधन पर चलेंगी स्पेशल बसें, तैयारी तेज

Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Special buses to run on Raksha Bandhan; preparations in full swing
फोटो-4-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री ।-संवाद
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बहनों को सुरक्षित और सुगम यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक विभिन्न रूटों पर विशेष बसों का संचालन करेगा। इस दौरान चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। निर्धारित अवधि में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो में निगम की 81 और 11 अनुबंधित बसें संचालित हैं। जिले से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के अलावा स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन होता है। 26 अगस्त से लखनऊ और कानपुर रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। तुलसीपुर, उतरौला और पचपेड़वा रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि डिपो परिसर में पूछताछ केंद्र भी बनाया जाएगा। छह दिनों में 1800 किलोमीटर तक बस चलाने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो के अन्य कर्मचारियों को 500 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परदेस में राखी भेजने पर बहनों को मिलेगी विशेष छूट

रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने भी बहनों को राहत देने की पहल की है। दूसरे शहरों और राज्यों में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए एडवांस बुकिंग कराने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पोस्टमास्टर ऋषिदेव मिश्र ने बताया कि यह छूट रक्षाबंधन से पहले कराई गई एडवांस बुकिंग पर मिलेगी। राखी की समय पर डिलीवरी के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed