{"_id":"5f5a55468ebc3e44b43a70a2","slug":"sp-workers-protest-against-the-government-by-lighting-the-candles-balrampur-news-lko5394929179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने रोशनी जलाकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने रोशनी जलाकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन
बलरामपुर। बेरोजगारी को लेकर सपाइयों ने घरों की बिजली बंद कर रात नौ बजकर नौ मिनट पर मोमबत्ती, दीपक, मोबाइल व टार्च की लाइट जलाकर विरोध जताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने अनोखे ढंग से विरोध जताया है।
मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विनय कुमार, जिला सचिव मलिक एजाज व मोहसिन के नेतृत्व में बुधवार की रात नौ बजकर नौ मिनट पर लोगों ने अपने घरों की बिजली बंद कर दी। अपने-अपने घरों के बाहर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च व मोबाइल की लाइट जलाकर बेरोजगारी व ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। क्रांति की मशाल जलाकर अपनी आवाज को जनता की आवाज से मिलाया।
कार्यक्रम में शामिल सपा कार्यकर्ता मोहम्मद इजहार खां, हैदर कुरैशी, मोहम्मद शमी, लल्लू अंसारी, सलमान व काजी अलताफ सहित तमाम सपाई शामिल हुए। बेराजगार युवाओं के समर्थन में समाजवादी पार्टी की तरफ से विरोध जताया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ओमकार नाथ पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर कार्यक्रम किया गया है। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्य, सफीउल्ला खां, मोहित पासवान, इकबाल जावेद फ्लावर, जिला मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव व संजय यादव आदि सपाइयों ने अपने-अपने घरों में मोमबत्ती, टार्च व मशाल जलाकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।