फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP visited the area to review the security arrangements

Balrampur News: एसपी ने क्षेत्र भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sun, 28 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP visited the area to review the security arrangements
बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार की रात नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्त में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच कर ड्यूटी के समय सतर्क दृष्टि बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पीआरवी का रिस्पांस टाइम भी चेक किया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ ललिया राधारमण सिंह, सीओ तुलसीपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ उतरौला उदयराज सिंह, सीओ नगर दरवेश कुमार एवं सीओ यातायात ज्योतिश्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी ने गैसड़ी थाने का किया औचक निरीक्षण
गैसड़ी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार की देर शाम कोतवाली गैसड़ी का औचक निरीक्षण किया। कोतवाली में किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी। थाने के विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखने और अपडेट करते रहने का निर्देश दिया। रात्रि ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी के ड्यूटी प्वाइंट को चेक करते हुए ड्यूटी के समय सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed