{"_id":"5d6fea0f8ebc3e93c63370f3","slug":"sp-s-protest-against-increase-in-electricity-rates-balrampur-news-lko4798507150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपाइयों ने युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में उप केंद्र पचपेड़वा में प्रदर्शन किया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सब स्टेशन पचपेड़वा के अवर अभियंता को सौंपा।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 12 प्रतिशत तक बिजली की दरों में वृद्धि कर लोगों को करंट का झटका दिया है। हर वर्ग को बढ़ी हुई बिजली की दरों को झेलना पड़ेगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित भीषण बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली आने के बाद लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का फरमान भी हवा हवाई साबित हो रहा है।
चित्तौड़गढ़ व कोहरगड्डी जलाशयों के नहरों एवं माइनरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। बरसात न होने और सरकारी संसाधनों का लाभ न मिलने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन की कालाबाजारी चरम पर है। समाजवादी पेंशन, वृद्धा व विधवा पेंशन बहाल कराया जाए। अस्पतालों में दवाओं का कोई इंतजाम नहीं है। 108 व 102 एंबुलेंस भी जर्जर होकर बेकार हो चुकी है।
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नुरुल हसन खां, पूर्व डीडीसी पारस यादव, मुस्ते हसन, शफीउल्ला खां, जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व चेयरमैन अब्दुल मतीन किदवई, शब्बू खां, ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मोहम्मद अय्यूब खां, शफीक खां, ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर जुगल किशोर पाल आदि ने भी धरने को संबोधित कर आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्रीय मांगपत्र विद्युत सब स्टेशन पचपेड़वा के अवर अभियंता करुणेश मिश्र को सौंपा।