{"_id":"604ce8428ebc3e592e0ea4a5","slug":"sp-s-performance-regarding-the-problems-of-farmers-balrampur-news-lko569387017","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांदभारी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
किसान महापंचायत में पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। सरकार की ओर से लाए गए कृषि विधेयक से किसान पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाएंगे। किसानों की स्वतंत्रता छिन जाएगी। ऐसे काले कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।
पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र प्रताप सिंह आदि ने कहा कि बजाज चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य न मिलने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीद के नाम पर भी किसानों का शोषण किया गया। तमाम किसान रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद क्रय केन्द्रों पर धान नहीं बेंच सके। भाजपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया।
किसानों के बजाए सरकार चीनी मिलों के हित में कार्य कर रही है। आने वाले विधान सभा चुनाव में किसान भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर शेख आलम गीर को सौंपा।
ज्ञापन में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, मंडी की व्यवस्था को यथावत रखे जाने, एमएसपी को कानूनी गारंटी दिए जाने तथा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य एवं बीज को सस्ता करने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में युपा सपा नेता राजेश्वर मिश्रा, राजा राम गौतम, राजेंद्र चौधरी, शत्रुहन प्रसाद वर्मा, शफीउल्ला खां, शानू खां व मिज्जन खां आदि मौजूद रहे।