फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP

सपा के विकास कार्यों को अपना बता रही है भाजपा

Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP
फोटो-1-बलरामपुर में जन संदेश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव व गिहार सम? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सपा शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों को भाजपा अपना बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। 2022 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को गिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिहार के आवास से अखिलेश यादव जनसंदेश रथ को हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। गिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेता कृष्ण कुमार गिहार ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास नारा पूरी तरह से छलावा है। अखिलेश यादव जनसंदेश रथ सदर विधानसभा क्षेत्र के 294 गांव में घूम-घूम कर समाजवादी पार्टी के कराए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएगी।
विज्ञापन

जिले में तीन जनसंदेश रथ तैयार किया गया है जो 2022 के चुनाव तक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी। जनसंदेश रथ का वीर विनय चौराहा, मेजर चौराहा, चौक व संतोष माता मंदिर चौराहा सहित कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीर बहादुर, बीडीसी संघ जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, गिहार समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गिहार, प्रधान सलीम, देव प्रकाश मिश्रा, इकलाख, निशांत श्रीवास्तव, शिवा राठौर, राजकुमार व रामू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed