फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP assessed the fitness of personnel during the police parade

Balrampur News: पुलिस परेड में एसपी ने परखी जवानों की फिटनेस

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP assessed the fitness of personnel during the police parade
फोटो-3- पुलिस लाइन में दौड़ लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित पुलिस परेड का पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन की जांच के लिए टोलीवार ड्रिल कराई तथा दौड़ लगवाकर उनकी फिटनेस का परीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए शस्त्राभ्यास भी कराया गया। साथ ही उन्हें अलग-अलग हथियारों के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। एसपी ने यूपी-112 वाहनों का भी निरीक्षण किया और दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम और बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर और पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता तथा मेस और परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। उन्होंने बैरकों और आवासीय परिसरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed