फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Social distancing forgot Asha daughters-in-law

आशा की मीटिंग में उड़ रही सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां

Tue, 04 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Social distancing forgot Asha daughters-in-law
बलरामपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां हर तरफ प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है वहीं आशा बहुओं की बैठक में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सीएचसी तुलसीपुर में पास-पास बैठीं आशा बहुओं ने कोविड प्रोटोकॉल का खुलकर मजाक उड़ाया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर में मंगलवार को आशा बहुओं की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कोरोना संक्रमण के बीच उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक करने की बात कही गई।
विज्ञापन

गांव में कोरोना संक्रमण की निगरानी करने, सुरक्षित प्रसव कराने एवं लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक करने में आशा बहुओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की रीढ़ कही जाने वाली इन आशा बहुओं की बैठक में सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। सीएचसी के बरामदे में बैठक कर रही आशा बहुओं के बीच सोशल डिस्टेसिंग बिल्कुल नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर में कोरोना से आए दिन लोगों की मौत हो रही है, सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद आशा बहुओं द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन न किया जाना घोर लापरवाही है।

इस संबंध में सीएचसी तुलसीपुर के अध्यक्ष डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि आशा बहुओं को बैठक के दौरान सोशल डिस्टेसिंग तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed