{"_id":"65c6740e5534a7fc290a7c94","slug":"smuggler-arrested-with-hashish-worth-one-lakh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106809-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक लाख कीमत की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक लाख कीमत की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sat, 10 Feb 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर चरस की तस्करी करने का मामला पकड़ आया है। एसएसबी की टीम ने चरस की तस्करी से जुड़े एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए तस्कर के पास से एक किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
बघेलखंड बांध के जंगल में दोपहर दो बजे करीब दो लोग संदिग्ध स्थिति में बैठे दिखने पर गश्त कर रही एसएसबी टीम ने पूछताछ शुरू की। इससे घबरा कर इनमें से एक व्यक्ति भाग निकला जबकि दूसरे व्यक्ति सत्य राम गुप्ता निवासी घोलियां निकट सिरसिया बाजार को टीम के सदस्यों ने धरदबोचा। बताया कि ननकु प्रसाद उर्फ मुन्ना उसे एक किलोग्राम से अधिक चरस देकर यहां बैठा गया था। आरोपी को पकड़ने के बाद एसएसबी ने पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति चरस के साथ पकड़ा गया है। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। संवाद