फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Small, women, and differently-abled farmers will be given priority in the issuance of sugarcane slips

Balrampur News: लघु, महिला व दिव्यांग किसानों को गन्ना पर्ची में मिलेगी प्राथमिकता

Sat, 29 Aug 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Small, women, and differently-abled farmers will be given priority in the issuance of sugarcane slips
बलरामपुर। गन्ना विभाग ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना आपूर्ति एवं कैलेंडरिंग नीति जारी कर दी है। इसके तहत गन्ना पर्ची जारी करने में लघु, महिला और दिव्यांग किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम दो पर्चियों वाले किसानों को प्रथम पक्ष में पेड़ी और सातवें पक्ष में पौधा गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। आधुनिक तकनीक व यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए ट्रेंच प्लांटिंग करने वाले किसानों को भी आपूर्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


नई नीति में लघु किसान की श्रेणी में बेसिक मोड की नौ के बजाय 10 पर्चियां और 90 क्विंटल तक गन्ना रखने वाले किसान शामिल होंगे। पेड़ी और शरदकालीन पौधा गन्ना रखने वाले किसानों को चौथे पक्ष से अतिरिक्त सट्टा पर्चियां उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। पर्ची पर निर्धारित वजन से 20 प्रतिशत अधिक गन्ने की तौल की अनुमति भी होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि सैनिक, अर्धसैनिक बलों, भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके विधिक उत्तराधिकारियों को गन्ना आपूर्ति में 20 प्रतिशत प्राथमिकता दी जाएगी। किसानों की समस्याओं व शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, बेसिक सट्टा, कैलेंडरिंग, पर्ची निर्गमन और गन्ना आपूर्ति की जानकारी एसजीके पोर्टल व ई-गन्ना एप पर उपलब्ध होगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 जारी किया गया है। किसान इस पर 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed