फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Skeleton found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला कंकाल

Fri, 27 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Skeleton found in sugarcane field
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिनोहनीकला गांव में शुक्रवार को गन्ने के खेत में लड़की का कंकाल और कपड़ा पाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन माह पूर्व सहेलियों के संग वापस आते समय तेंदुए का शिकार बनी मासूम शीला का शव होने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिनोहनीकला के प्रधान प्रतिनिधि मोहर्रम अली ने बताया कि शुक्रवार को आशाराम यादव के खेत में गन्ना काटते समय अचानक कंकाल व कपड़े पाए गए हैं। आशाराम ने मामले की सूचना तत्काल ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने वन रक्षक व रेंजर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन रक्षक जमील अहमद ने सिर, कंकाल व कपड़ा कब्जे में लिया।
विज्ञापन

वन रक्षक से ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तीन माह पूर्व सहेलियों के संग वापस आते समय तेंदुए की शिकार बनी शीला (7) पुत्री माता प्रसाद निवासी बिनोहनीकला का शव है। करीब तीन माह पहले पड़ोसी के घर से एक मांगलिक कार्यक्रम से सहेलियों के संग वापस आते समय शीला को तेंदुए के उठा ले जाने की बात सामने आई थी। कई दिनों की तलाश के बाद भी उस समय शीला का शव नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों से शीला का शव होने की आशंका जताई जा रही है। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि परिजनों को सलाह दी गई है कि थाने पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस पोस्टमार्टम भेजकर अग्रिम कार्रवाई करेगी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed