Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Six temporary jails will be built in the district

जिले में बनाई जाएंगी छह अस्थाई जेल

Thu, 07 Nov 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six temporary jails will be built in the district
बलरामपुर में अयोध्या फैसले को लेकर लोगों से बातचीत करते एसपी देवरंजन वर्मा। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में छह अस्थाई जेल तैयार की जा रही हैं। जोन व सेक्टरों का निर्धारण कर सीमा क्षेत्रों में बैरियर लगाए जाएंगे। अयोध्या फैसले को लेकर प्रशासन की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस 24 घंटे संयुक्त चेकिंग अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

एसपी देव रंजन वर्मा ने गुरुवार को बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता कर अस्थाई जेलों, जोन व सेक्टर का निर्धारण किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर जनपद के एसपी विजय डुल के साथ पचपेड़वा थाना के भारत-नेपाल सीमा के निकट बैठक कर सघन चेकिंग अभियान का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में अस्थाई जेल बनाने को स्कूलों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाई जेलों का निर्धारण करने के साथ-साथ जोन व सेक्टर का भी निर्धारण किया जाएगा और जनपदों की सीमा पर संबंधित थानों की पुलिस के बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले के सभी 13 थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से भी फोर्स मंगाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। आठ नवंबर को अस्थाई जेलों का निर्धारण करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। भारत-नेपाल सीमा पर पचपेड़वा थाने की पुलिस सिद्धार्थनगर जनपद की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से 24 घंटे निगरानी करेगी।
एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों की तरफ से लगातार भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। अराजकतत्वों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए निर्णय लिया गया है। फैसला आने के दौरान जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। एसपी ने बुधवार देर शाम उतरौला नगर में पैदल मार्च निकालकर अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। मार्च में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ मनोज कुुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक यूके राय सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व सभी 13 थानों के प्रभारी निरीक्षक गांव-गांव बैठकें कराकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

थानों की पुलिस कर रही बैठकें
अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए थानों की पुलिस गांव-गांव बैठकें आयोजित कराने में व्यस्त हो गई है। हरैया थाने की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजितराम की अध्यक्षता में मजगवां व गुगौलीकला में सभी धर्म के लोगों के साथ बैठक की और शांति बनाए रखने के संबंध में कड़े संदेश जारी किए गए। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में जाफरपुर, मीरपुर, ऐदहा व अन्य गांवों में बैठक की गई और लोगों को प्रशासन की मंशा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed