फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir! lords occupying the land

Balrampur News: साहब! जमीन पर दबंग करना चाहते हैं कब्जा

Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sir! lords occupying the land
बलरामपुर। साहब! कपौवा शेरपुर गांव में महिलाओं के सहयोग से दबंग मेरी खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मना करने पर अभद्रता करते हैं। गत 6 अगस्त को दबंग कई महिलाओं के साथ कब्जा करने पहुंच गए थे। पुलिस के हस्ताक्षेप पर कब्जा तो रुका पर वह लोग फिर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। यह शिकायत शनिवार को श्रीदत्तगंज थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में ग्राम नंदौरी निवासी संदीप श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार व सीओ ज्योतिश्री ने राजस्व व पुलिस टीम को निरीक्षण कर समस्या का समाधान निर्धारित समय में करने का निर्देश दिया। थाना महराजगंज तराई में ग्राम मनकौरा निवासिनी राममूर्ति देवी ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के ही दबंग ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है और अपने घर का पानी गिरा रहे हैं। ग्राम धनुहिया निवासी रमेश तिवारी ने प्रार्थना दिया कि घर के सामने बनी सड़क पर कुछ लोगों ने मेढ़ बांध दी है। जिससे बारिश होने पर पानी घर में भर जाता है। मेढ़ हटाने को कहने पर दबंग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीओ राधारमण व प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय यादव ने सभी शिकायरों का निस्तारण कराने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया। गैड़ास बुजुर्ग थाने में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने थाने पर आने वाले सभी शिकायतों का निस्तारण स्थलीय सत्यापन करके निर्धारित समय में किए जाने का निर्देश राजस्व कर्मियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed