फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir... even after the land deed, the bullies are harassing us

Balrampur News: साहब... जमीन बैनामे के बाद भी दबंग कर रहे परेशान

Sat, 08 Feb 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Sir... even after the land deed, the bullies are harassing us
-बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में ​शिकायत दर्ज करवाते फरियादी।-संवाद
हरैया सतघरवा/उतरौला (बलरामपुर)। साहब... एक साल पहले जमीन का बैनामा कराया है, लेकिन दबंग कब्जा करने नहीं दे रहे हैं। जमीन कब्जा करने पर मारने-पीटने पर आमादा हो जाते हैं। यह शिकायत लखौरी गांव निवासी मोहम्मद सगीर ने हरैया थाना में आयोजित समाधान दिवस में की। फरियादी ने जमीन पर कब्जा दिलाने की गोहार अफसरों से लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हरैया सतघरवा थाने में भूमि विवाद से जुड़े ज्यादा मामले आए। गुलरिहा हिसामपुर गांव निवासी हरिकेश ने प्रार्थनापत्र दिया कि वह अपनी निजी जमीन में घर बनाने के लिए बुनियाद बनवा रहे हैं, जिसे पड़ोस के कुछ लोग रोक रहे हैं। लछुवापुर निवासी भारत प्रसाद मौर्य ने प्रार्थनापत्र दिया कि वह अपने खेत में मकान का निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन बगल खेत के कुछ दबंग लोग मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

कटकुइयां निवासी बच्चाराम ने प्रार्थनापत्र दिया कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया की प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक उदय राज कश्यप, वंश गोपाल सिंह, कुलदीप कुमार यादव, हरिश्चंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, प्रिया मौर्य, अरिमा श्रीवास्तव तथा पंकज यादव आदि मौजूद रहे। उतरौला कोतवाली में मोहल्ला पटेलनगर के राम प्रकाश गुप्त ने शिकायत की कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। फरियादी ने सीमांकन कराकर उनकी जमीन अलग कराने की गोहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा होने पर राजस्व अधिकारी होंगे जिम्मेदार
थाना गैड़ासबुजुर्ग में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि यदि ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा होता है तो राजस्व अधिकारी जिम्मेदार होंगे। डीएम ने जनशिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कराने का निर्देश दिया। भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर की दृष्टि से संवेदनशील मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच-पड़ताल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed