फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir, as soon as the team returned, the bullies captured the land again

Balrampur News: साहब, टीम के वापस जाते ही दबंगों ने जमीन पर फिर से कर लिया कब्जा

Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sir, as soon as the team returned, the bullies captured the land again
बलरामपुर। सुबह करीब 11.30 बजे हरैया थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस में सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के केवलपुर निवासी स्वामीनाथ ने प्रार्थना पत्र दिया कि राजस्व व पुलिस की टीम ने पैमाइश किया था। टीम के वापस जाते ही विपक्षियों ने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




महादेव बांकी निवासी छोटका ने विपक्षियों पर जमीन कब्जा करने की शिकायत की। कटकुइंया निवासी नीबर ने प्रार्थना पत्र दिया कि पैमाइश के बाद भी उनकी जमीन पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। हरैया थाना के समाधान दिवस में 32 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से 16 का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने टीम को मौके पर जाकर जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक वंशगोपाल सिंह, उदयराज कश्यप, लेखपाल पंकज यादव, हरिश्चंद्र सिंह, सुरेश कुमार तिवारी व प्रिया मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----------------------



जमीन विवाद के मामलों में बरतें सावधानी

- देहात कोतवाली में डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने थाना समाधान दिवस में जन सुनवाई की। फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए डीएम व एसपी ने पुलिस व राजस्व की टीम को सुझाव दिया कि जमीन विवाद के मामलों में सावधानी बरती जाए। मामलों का निस्तारण अधूरा ही न कराएं। इससे विवादों को कम करने में मदद मिलेगी। देहात कोतवाली में 22 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया। 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजी गई। नगर कोतवाली में सिर्फ तीन मामले आए, जिनका निस्तारण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed