{"_id":"698773428d04584c8206a4cb","slug":"silt-cleaning-of-18-drains-will-be-done-at-a-cost-of-475-crore-balrampur-news-c-99-slko1029-142176-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 4.75 करोड़ से 18 नालों की होगी सिल्ट सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 4.75 करोड़ से 18 नालों की होगी सिल्ट सफाई
विज्ञापन
बलरामपुर के ललिया क्षेत्र में स्थित पहाड़ी नाला। संवाद
बलरामपुर। जिले में हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव और बाढ़ से प्रभावित होने वाले किसानों के लिए ठोस पहल शुरू कर दी गई है। बाढ़ खंड की तरफ से जिले के 18 प्रमुख नालों की सिल्ट सफाई की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिस पर लगभग 4.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नालों की सफाई से जहां बरसात में जलनिकासी सुचारु होगी, वहीं खेती के मौसम में सिंचाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जिले के नकवा नाला पर 31.16 लाख रुपये, लंबुइया नाला पर 8.25 लाख रुपये, रमनगरा नाला पर 18.18 लाख रुपये, बरगदवा नाला पर 23.81 लाख रुपये, बरूनी नाला पर 32.21 लाख रुपये, कचनी नाला की सिल्ट सफाई पर 30.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा विश्वा नाला की सिल्ट सफाई 32.85 लाख रुपये से, सुहेलवा नाला की 32.99 लाख रुपये, सेमरहवा नाला की 27 लाख रुपये, न्यूदिहा नाला की सिल्ट सफाई 11.25 लाख रुपये से कराई जाएगी। निनौनी नाले की सिल्ट सफाई पर 25 लाख रुपये तथा खिरी पंजवा नाला की सिल्ट सफाई पर 20.12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह धोबैनिया नाला की 25.52 लाख रुपये से सिल्ट सफाई कराई जाएगी। जमधरा नाला की सफाई पर 6.97 लाख रुपये, हेंगहा नाला पर 32.09 लाख रुपये, खरझार नाला पर 31.80 लाख रुपये, खैर नाला पर 33.87 लाख रुपये और गौरिया नाला पर 32.02 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
बेहतर होगी सिंचाई सुविधा
बरगदवा क्षेत्र के किसान रामबहादुर यादव ने बताया कि नाला जाम होने से खेतों में पानी भर जाता था और फसल खराब हो जाती थी। नकवा क्षेत्र के किसान शिवकुमार वर्मा और निनौनी के किसान अजय मिश्रा ने कहा कि सिल्ट सफाई से खेतों में पानी की निकासी के साथ जरूरत के समय सिंचाई के लिए पानी भी आसानी से मिल सकेगा।
कार्य की होगी निगरानी
सभी नालों की सिल्ट सफाई तकनीकी मानकों के अनुसार कराई जाएगी। इससे बाढ़ की समस्या कम होगी और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल प्रवाह मिल सकेगा। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाएगी।
भरतलाल, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड