{"_id":"6aef47c82e44b468d00afaa6","slug":"significant-shopping-took-place-during-the-auspicious-time-with-business-turnover-reaching-405-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157583-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शुभ मुहूर्त में खूब हुई खरीदारी, 405 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शुभ मुहूर्त में खूब हुई खरीदारी, 405 करोड़ का हुआ कारोबार
Sat, 07 Nov 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर में धनतेरस पर गहने खरीदती युवतियां ।-संवाद
बलरामपुर। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सिलसिला दो दिनों तक जारी रहा। शुक्रवार से शुरू हुई बाजारों की रौनक शनिवार को भी देर रात तक बनी रही। किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो किसी ने कार, बाइक, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदकर त्योहार की खुशियां मनाईं। सराफा बाजार में सबसे अधिक चमक रही तो वाहन शोरूम और बर्तन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी।
व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश पाहवा ने बताया कि शुक्रवार को 325 करोड़ रुपये से अधिक और शनिवार को करीब 405 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस बार दो दिन तक धनतेरस पर खरीदारी का मौका मिलना व्यापारियों के लिए दीपावली के बोनस जैसा रहा। दो दिनों में जिलेभर में करीब 1730 दोपहिया और 103 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खूब मांग रही। बर्तन कारोबारी प्रमोद कुमार और रवि कुमार के मुताबिक, शनिवार को करीब 35 करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
धनतेरस पर कार की डिलीवरी लेने पहुंचे ग्राहक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिवार के साथ नई कार खरीदने की इच्छा काफी समय से थी। शुभ मुहूर्त में गाड़ी घर लाने की योजना बनाई थी। वहीं, सराफा बाजार में खरीदारी करने पहुंची सृष्टि व राजेश ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तन बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं ग्राहक राहुल व पिंकी ने बताया कि दीपावली पर घर के लिए नए बर्तन और क्रॉकरी खरीदने की योजना थी। दुकानों पर स्टील, पीतल और अन्य तरह के बर्तनों की अच्छी रेंज उपलब्ध रही।
वाहन कारोबारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार दो दिन तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त मिलने से ग्राहकों को काफी सुविधा हुई। जिलेभर में करीब 1730 दोपहिया और 103 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी की भी अच्छी मांग रही।
कारोबार का अनुमान
कारोबार
बिक्री
सराफा
105 करोड़ रुपये
बर्तन
40 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं क्रॉकरी 20 करोड़ रुपये
रेडीमेड कपड़े 50 करोड़ रुपये
दोपहिया वाहन
90 करोड़ रुपये
चौपहिया वाहन
75 करोड़ रुपये
अन्य कारोबार
25 करोड़ रुपये