फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shweta in the poem and Jasmine won the poster

कविता में श्वेता व पोस्टर में जासमीन ने मारी बाजी

Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shweta in the poem and Jasmine won the poster
बलरामपुर के भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला में छात्राओं को यातायात के प्रति किया गया जागरूक ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की कविता व पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गई। एआरटीओ अरविंद यादव के सुझाव और डीआईओएस गोविंद राम के निर्देशन में प्रतियोगिताएं कराकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य केके सरोज ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

तेज गति से वाहन कदापि न चलाएं। परिवार व आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करें। यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करें। शिक्षक दुर्गा प्रसाद ने सभी बच्चों को सावधानी व पूर्ण सजकता के साथ सड़क पर यात्रा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा श्वेता गुप्ता ने प्रथम, पूजा मोदनवाल ने द्वितीय, प्राची श्रीवास्तव ने तृतीय, इशिता श्रीवास्तव ने चतुर्थ व रिस्ता गुप्ता ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा जासमीन बानो ने प्रथम, रोशनी कश्यप ने द्वितीय, रिंकी मौर्या ने तृतीय, संध्या देवी ने चतुर्थ व इशिता श्रीवास्तव पांचवा स्थान प्राप्त किया। कविता व पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इस्लाम, उत्तम कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, मधुसूदन, दुर्गेश कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, श्याम कृष्ण, सीताराम वर्मा, राजेन्द्र त्रिपाठी व वीरेंद्र कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed