{"_id":"5ded380d8ebc3e1bd97e22db","slug":"shuffle-in-deployment-of-13-police-officers-and-personnel-balrampur-news-lko4966460166","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 पुलिस अफसरों व कर्मियों की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 पुलिस अफसरों व कर्मियों की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन
बलरामपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने रविवार को कई पुलिस अफसरों व कर्मियों के तैनाती में फेरबदल किया है। 13 पुलिस अफसरों व कर्मियों का कोतवाली व थानों में स्थानांतरण किया गया है।
एसपी ने बताया कि उतरौला कोतवली के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सादुल्लाहनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव को सौंपी गई है। गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच में तैनात दिनेश दत्त मिश्र को दिया गया है जबकि प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक को पुलिस लाइंस में भेजा गया है।
ललिया थाने का प्रभार क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार राय को दी गई है। सादुल्लाहनगर थाने की कमान यूपी 112 के इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार सिंह को दिया गया है। ललिया थाने के एसआई अरविंद कुमार गुप्ता को पुलिस लाइंस भेजा गया है। प्रभारी मीडिया सेल ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय को यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई है। उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
एसआई राम किशुन यादव को गौरा चौराहा थाना से पचपेड़वा, एसआई बेचू गौड़ को हरैया थाने से गौरा चौराहा थाना, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह को कोतवाली देहात से थाना पचपेड़वा, कांस्टेबिल संतोष को थाना गौरा चौराहा से कोतवाली जरवा का कांस्टेबल सर्वेंद्र कुमार को थाना गौरा चौराहा से कोतवाली जरवा में स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को तत्काल तैनाती वाले कोतवाली व थानों में जॉइन करने का निर्देश दिया है।