{"_id":"67a378d7bd9cb659a707d28c","slug":"shri-gorakshanath-health-service-yatra-will-start-from-350-villages-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120523-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 350 गांवों से निकलेगी श्री गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 350 गांवों से निकलेगी श्री गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा के थारू एवं वनटांगिया बहुल 350 गांवों से श्री गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा निकाली जाएगी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सहित जिले में 75 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चिकित्सक ग्रामीणों का इलाज करेंगे। जिले में यात्रा सात फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी।
श्री गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के संबंध में बुधवार को रमनापार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र एवं एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू व वनटांगिया समाज के लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है। इस यात्रा का शुभारंभ छह फरवरी को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में करेंगे।
सात फरवरी को जिले में श्री गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा शुरू होगी। पचपेड़वा, गैसड़ी, तुलसीपुर एवं हरैया सतघरवा ब्लॉक के 350 गांवों से यात्रा निकलेगी। इन ब्लॉकों के 75 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। तुलसीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि शिविर में एसजीपीजीआई, केजीएमयू एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 50 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। नौ फरवरी को तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। यहां मरीजों का इलाज करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरण एवं आधार कार्ड पंजीकरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा, डॉ. राकेश चंद्र, शैलेंद्र प्रताप सिंह, किरीट मणि, सौभाग्य पाठक एवं कुशाग्र सिंह आदि मौजूद रहे।