फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shops closed yet huge crowds of roads

दुकानें बंद फिर भी सड़कों की उमड़ रही भारी भीड़

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shops closed yet huge crowds of roads
बलरामपुर। लॉकडाउन के तीसरे दिन सोमवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दुकानों पर ताले लटक रहे लेकिन सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। पंचायत चुनाव की मतगणना के चलते लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

मतगणना कराने आए उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ सड़कों पर बेखौफ घूम रही है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए गुरुवार की सुबह सात बजे तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना कराने वाले उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने जिले में लॉकडाउन को पूरी तरह से बेअसर कर दिया है। लॉकडाउन के तीसरे दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दुकानें तो बंद रहीं लेकिन सड़कें सूनी नहीं दिखी। इसके कारण यह था कि मतगणना कराने वाले लोग बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के साथ सहालग भी लॉकडाउन को फेल करने में मददगार रहा। वैसे प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह के लिए नियम निर्धारित किया गया है जिसमें बंद स्थान पर अधिकतम 50 व खुले स्थान पर अधिकतम 100 लोगों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेसिंग व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर शादी समारोह में शामिल होने की इजाजत है।
प्रशासन मतगणना में व्यस्त है जिसके चलते शादी समारोह की निगरानी प्रशासन की तरफ से नहीं हो पा रही है। कोरोना महामारी की चपेट में आने से जिले में दो मई तक 66 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैैं जबकि जिले में 1500 से अधिक कोरोना के सक्रिए केस भी हैं।
डीएम श्रुति ने बताया कि शासन स्तर से लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब गुरुवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। डीएम ने जिले के लोगों से अपील किया है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। जरुरत होने से घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरुर करें।

बिना मास्क वालों पर पहली बार एक हजार रुपये और दूसरी बार में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। साबुन से बार-बार हाथ भी धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed