{"_id":"6823a66b7c05ced1c80be1d2","slug":"shivnath-in-intermediate-and-his-three-daughters-hoisted-the-flag-in-high-school-balrampur-news-c-99-1-slko1029-126040-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इंटर में शिवनाथ तो हाईस्कूल में तीन बेटियों ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इंटर में शिवनाथ तो हाईस्कूल में तीन बेटियों ने फहराया परचम
Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में परीक्षा परिणाम आने के बाद सहपाठियों के साथ सेल्फी लेती छात्
बलरामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार दोपहर को पहले जब इंटरमीडियट और फिर हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम जारी किए जो बच्चों संग अभिभावकों व उनके शिक्षकों में परिणाम जानने की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई। हाईस्कूल में तीन बेटियों ने 97-97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉपर का खिताब अपने नाम किया। जबकि इंटरमीडियट में जवाहर नवोदय विद्यालय के शिवनाथ मौर्य 96.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉपर का खिताब हासिल किया।
हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर पायनियर पब्लिक स्कूल की कुदेशिया खान, सेंट जेवियर्स की अपूर्वा पांडेय और शारदा पाब्लिक स्कूल की दीपिका राठौर शीर्ष पर हैं। जिले के 11 विद्यालयों में से हाईस्कूल के 909 और इंटरमीडियट के 812 विद्यार्थियों में परीक्षा दी थी। जिसमें से हाईस्कूल में 92 और इंटरमीडियट में 87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालयों ने दावा किया कि फिलहाल अभी कंपार्टमेंट परीक्षा से परिणाम में और सुधार होगा।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यालयों में पहुंचे विद्यार्थियों की खुशी देखने लायक थी। वे अपने साथियों व शिक्षकों के साथ परिणाम साझा करने में उत्सुक दिखे। विद्यालयों के शिक्षकों ने मेधावियों के साथ सफल सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों से आशीर्वाद हासिल किया। जिले के सेंट जेवियर्स, पायनियर पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, टायनी टाट्स स्कूल, सर्वोदय विद्यालय, फातिमा स्कूल, एमजे एक्टिविटी स्कूल, ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सीबीएसई परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में उत्साह रहा।