फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shikha won the inter-college speech competition

Balrampur News: अंतरमहाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता में शिखा ने मारी बाजी

Mon, 03 Mar 2025 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Shikha won the inter-college speech competition
बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर में अंतरमहाविद्यालयीय विविधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की छात्रा शिखा पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित विविधा प्रतियोगिता में बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपद के महाविद्यालयों से तमाम विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विकसित भारत की संकल्पना विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में एमएलके महाविद्यालय की छात्रा शिखा पांडेय को पहला स्थान मिला है। वहीं द्रोपदी का वस्त्रहरण नाटक में महाविद्यालय की छात्रा कृति उपाध्याय की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। एमएलके महाविद्यालय के टीम की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान व डॉ. स्वदेश भट्ट सहित विद्यार्थियों को प्राचार्य ने बधाई भी दी है। उन्होंने बताया कि चार मार्च को गोरखपुर विश्वविद्यालय में होने वाली अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में एमएलके पीजी कॉलेज की टीम सिद्धार्थविश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed