फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   She had murdered her husband with the help of her lover.

Balrampur News: प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Wed, 26 Nov 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
She had murdered her husband with the help of her lover.
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के सिरसिहवा गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर पत्नी ने पति को मारने का प्लान बनाया था। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपी ग्राम सिरसिहवा निवासी आरोपी महिला पूनम उर्फ फूला, ग्राम कटैय्याभारी निवासी चंदन, ग्राम गौराभारी निवासी सूरज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व सर्विलांस टीम ने 24 घंटे अंदर हत्या की घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सिरसिहवा निवासी पूनम उर्फ फूला ने 25 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि मेरे पति चंद्रभान गौतम उर्फ मंगतू खेत देखने व सब्जी लेने गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। दूसरे दिन सुबह गांव के लोगों से पता चला कि मेरे पति का शव खेत में पड़ा है। एसपी विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कीं और सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार को जांच की निगरानी करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान की टीम ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया। चंदन ने बताया कि सूरज के साथ मिलकर 23 नवंबर की शाम सागौन के बाग में ले जाकर चंद्रभान को शराब पिलाया। इसके बाद गमछे से गला कस कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति के मौसेरे भाई चंदन से प्रेम करती थी। 23 नवंबर को मेरे पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। हमें मारा-पीटा। इससे नाराज होकर मैंने पति को रास्ते से हटाने के लिए ठान लिया। प्रेमी व एक अन्य के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रची गई। पुलिस ने आलाकत्ल गमछा व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed