फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shaktipeeth will get 24 hours of electricity for 15 days

15 दिनों तक शक्तिपीठ को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Mon, 02 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shaktipeeth will get 24 hours of electricity for 15 days
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में सोमवार को शारदीय नवरात्र की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता महंत मिथिलेश नाथ योगी ने की। बैठक में जिले के सभी विभागों के आला अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि एक्सईएन पावर कारपोरेशन तुलसीपुर रमेश चंद्र शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कराएंगे। 15 दिन तक बिजली कटौती कदापि नहीं होनी चाहिए। यदि बिजली कटौती हुई तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के दौरान अग्निशमन दस्ता 24 घंटे तैनात रहेगा। सूरज कुंड में 24 घंटे जल पुलिस भी तैनात रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सभी सीसीटीवी कैमरों को रिकार्डिंग के साथ चालू रखा जाएगा। डॉग स्क्वॉयड की तैनाती कर दी गई है। सुरेश कुमार वर्मा को मेला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अमनदीप डुली व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल के साथ डीएम एवं एसपी ने वार्ता कर मेला परिसर में हैंडपंपों की व्यवस्था कराना, सड़क मार्गों के गड्ढों को दूर कराने, उचित मूल्य पर केरोसिन की व्यवस्था कराने, श्रद्धालुओं को आने के लिए सरकारी व निजी वाहनों का इंतजाम कराने आदि की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अफसरों को सौंपी गई।

डीएम ने रेलवे प्रशासन से दो जोड़ी अतिरिक्त रेल गाड़ी चलाने की भी मांग की। नगर पंचायत तुलसीपुर की तरफ से पार्किंग व्यवस्था आदि का इंतजाम सौंपा गया। पथ प्रकाश, साफ-सफाई एवं कीटनाशक रसायनों का छिड़काव बीडीओ तुलसीपुर व ईओ को सौंपी गई। बीडीओ तुलसीपुर को मेले में कैंप लगाकर पेंशन व आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन आवेदन भरवाने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरे का भी इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed