{"_id":"6a35884b3a38201aaa0720cc","slug":"shaktipeeth-complex-reverberated-with-chants-of-faith-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150272-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आस्था के जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आस्था के जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ परिसर
Fri, 19 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता पाटेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के विग्रह का दर्शन-पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। दर्शन-पूजन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी विधि-विधान से संपन्न कराया, जिससे मंदिर परिसर में विशेष चहल-पहल दिखाई दी। मंदिर में मुंडन संस्कार समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि देवीपाटन मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। मुख्य पुजारी रामनाथ योगी ने बताया कि शुक्रवार को देवी उपासना का विशेष महत्व होने के कारण सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।