फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seven thousand rupees were taken from the patient for the operation

Balrampur News: ऑपरेशन के लिए मरीज से ले लिए सात हजार रुपये

Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees were taken from the patient for the operation
बलरामपुर। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने रविवार को जिला चिकित्सालय व केजीबीवी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सात हजार रुपये वसूलने की शिकायत मिली। वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने की बात सामने आई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने रविवार को नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां मेन्यू के अनुसार पनीर की सब्जी नहीं बनी थी। छात्राओं को खाने में छोला दिया गया था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीएसए से कारण पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यमंत्री ने कांशीराम कॉलोनी सेखुइया का निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय का भी जायजा लिया। जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज अंजू ने बताया कि उसका फोड़े का ऑपरेशन हुआ था, जिसके लिए अस्पताल में उससे सात हजार रुपये वसूले गए हैं। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ. अशोक कुमार से वसूली को लेकर सवाल किया मगर वह समुचित जवाब नहीं दे सके। राज्यमंत्री ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed