{"_id":"608303078ebc3e8d3a6ee392","slug":"seven-roads-will-be-built-with-four-crores-balrampur-news-lko575454074","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से सात सड़कें होंगी चमाचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से सात सड़कें होंगी चमाचम
विज्ञापन
बलरामपुर। चार करोड़ रुपये से नगर की सात सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। इससे आदर्श नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सदर विधायक पल्टूराम के प्रयास से शासन ने बजट मंजूर कर दो करोड़ रुपये जारी भी कर दिया है।
सदर विधायक ने बताया कि सिविल लाइन मोहल्ला अचलापुर वार्ड में टीवी टावर तक सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 52.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी तुलना में 50 प्रतिशत प्रथम किश्त के रूप में 26.34 लाख रुपये शासन ने निर्गत कर दिया है।
इसी तरह से तुलसीपार्क मोहल्ले में इंटरलॉकिंग, रोड व नाली निर्माण के लिए 19.73 लाख की तुलना में 9.865 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। अचलापुर मोहल्ले में शिवमंदिर से मायाहोटल गेट तक सीसी रोड का निर्माण कराने के लिए 32.03 लाख की तुलना में 16.015 लाख रुपये शासन ने आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
इसी तरह से सदर विधान सभा क्षेत्र के पैगापुर संपर्क मार्ग व क्षतिग्रस्त डिप की आरसीसी कराने के लिए 118.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
जिगना महुआ इब्राहिम मार्ग पर आरसीसी निर्माण के लिए 35.34 लाख, सेखुई-ज्योनार मार्ग पर आरसीसी निर्माण के लिए 109.25 लाख रुपये और कोड़री-सद्दोपुर मार्ग पर आरसीसी निर्माण के लिए 96.40 लाख रुपये का बजट शासन से आवंटित हुआ है। इन चारों कार्यों को पीडब्लूडी की तरफ से कराया जाएगा।