{"_id":"5f01fd538ebc3e43034b1c65","slug":"set-a-record-by-planting-more-than-29-lakh-plants-in-a-day-balrampur-news-lko5293220119","type":"story","status":"publish","title_hn":"29.06 लाख पौधे रोपित कर बनाया गया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29.06 लाख पौधे रोपित कर बनाया गया रिकार्ड
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले भर में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाने की चारो ओर धूम रही। एक दिन में जिले भर में 29,06,270 पौधे रोपित करके रिकॉर्ड बनाया गया। जिले के 27 विभागों के अफसरों व कर्मियों, स्कूलों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों, हेडमास्टरों व शिक्षकों ने मिलकर जिले में पौधरोपण अभियान चलाया। छायादर व फलदार पौधों का रोपण कराने के लिए जिले के 26 विभागों को लक्ष्य दिया गया था। डीएम कृष्णा करुणेश ने अपने आवास पर और एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिस लाइन में पौधे रोपित करके अभियान का शुभारंभ किया। एसपी ने पुलिस लाइन में अफसरों व कर्मियों को पौधे भी वितरित किए।
डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि जिले के सभी विभागों को चिह्नित पौधरोपण वाले स्थानों पर पहले से ही छायादार व फलदार पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं। पीपल, बरगद, गूलर, इमली, नीम, बांस, शीशम, सागौन, सेमल, शोभाकर व औषधि वाटिका में तुलसी, गुलमर्ग, अश्वगंधा, सतावरी, गिलोय, एलोवेरा, अजवाइन, पथरचट्टा, पीपली, काली मिर्च, लौंग, इलाइची, दालचीनी, तेज पत्ता, हल्दी, लेमन ग्रास, कुरनवा व सफेद मूसली आदि दुर्लभ प्रजातियों के पौधे अभियान में रोपित किए गए हैं।
श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बनकटवा रेंज में, सदर विधायक पल्टूराम ने मंडल अध्यक्ष राम निवास व क्षेत्रीय वनाधिकारी कुआना रेंज बकाउल्ला खान के साथ श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम गुमड़ी व लुचुईया में, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने शिव प्रसाद यादव के साथ हरैया सतघरवा ब्लॉक के बनकटवा खुर्द पतझी में, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष इदरीश खां व ईओ अवधेश वर्मा के साथ रामलीला मैदान में और कुआनों रेंजरी में मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा महेंद्र कुमार, सीडीओ अमनदीप डुली व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
इसी तरह से एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, डीएसटीओ संजीव कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने विकास भवन परिसर में, एएसपी अरविंद मिश्र ने आवासी परिसर में, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने दफ्तर परिसर, बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कार्यालय परिसर में और डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया ने अपने दफ्तर के परिसर में पौधरोपण किया।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में पौधे रोपित किया। एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी, डॉ. एम अंसारी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सतगुरु प्रसाद, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. सुनील कुमार, तरुण सिंह, संतोष यादव व सुरेश कुमार ने छोटा परेड मैदान में पौधरोपण किया। एमपीपी इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर 200 छायादार व फलदार पौधों का रोपण कराया।
सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी आरआर सिंह, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ मनोज कुमार यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ शिव प्रसाद व महराजगंज सर्किल के सीओ प्रेम चंद्र थापा ने भी वृहद पौधरोपण में हिस्सा लिया। जिले के सभी रेंजों में भी वन विभाग की तरफ से वृहद पौधरोपण कराया गया। जिले के सभी 9 ब्लॉकों व 14 थानों में भी पौधरोपण का जबरदस्त अभियान चलाया गया।
डीएफओ ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर जिले में 29,06,270 पौधों का रोपण कराने के लक्ष्य दिया गया था जिसे पूरा कर लिया गया है। एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव के तहत भी जिले भर में पौधरोपण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 15 अगस्त के लिए भी शासन ने पौधरोपण का लक्ष्य अलग से निर्धारित किया है।
सीडीओ ने बताया कि सभी विभागों के 2038 स्थानों पर पांच जुलाई को पौधरोपण कराने के लिए 29,20,663 गड्ढे खुदवाए गए थे। 52 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में शत-प्रतिशत पौधरोपण की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है जिसे शासन को भेज दिया गया है। पौधरोपण वाले सभी स्थानों पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी का इंतजाम कराया गया। सभी लोगों ने मास्क का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पौधरोपण किया।
चीनी मिलों ने कराया 33 हजार पौधों का रोपण
जिले की दो चीनी मिलों ने अभियान में 33 हजार पौधों का रोपण कराया। बलरामपुर चीनी मिल में अधिशाषी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रधान प्रबंधक विधि एवं क्रामिक राजीव अग्रवाल, प्रधान प्रबंधक गन्ना राजीव गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार अग्रवाल, सहायक प्रधान प्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल उदयवीर सिंह, प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद मलिक व एसडी पांडेय आदि ने 26 हजार पौधों का रोपण किया। शुगर कंपनी तुलसीपुर में एसडीएम विनोद सिंह, सीओ शिव प्रसाद, डीएसओ आरएस कुशवाहा, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बस्ती क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी विजय कुमार, योगेंद्र सिंह विष्ट, यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रशासन आशीष प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, राजन कुमार राय, डॉ. आरपी शाही, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक व सहकारी विकास गन्ना समिति तुलसीपुर के इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शीतलापुर, तुलसीपुर देहात, मनकौरा काशीराम, चौहत्तकला आदि स्थानों पर सात हजार पौधों का रोपण कराया है।