फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Self-confidence is necessary to achieve goals

Balrampur News: लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मविश्वास जरूरी

Sat, 29 Jun 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Self-confidence is necessary to achieve goals
बलरामपुर। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शनिवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नारी सशक्तिकरण व पर्यावरण जागरूकता के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के समाज की सोच बदलने से बेटियों को उनके अधिकार मिल रहे हैं, जिससे बेटियां आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। आज बेटियां किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने कहा कि अपराजिता मुहिम से नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। नारी सशक्तीकरण के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। यह मुहिम नारी सशक्तीकरण के लिए अहम भूमिका निभा रही है। आज के समाज में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही हैं। बेटियों के जागरूक होने पर नारियों के सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। समाज में बेटियों के प्रति सोच बदल रही है। समाज में बेटियां उच्च पदों पर आसीन होकर नए आयाम स्थापित कर रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा विकल्प है, जिससे हम अपने अधिकारों को हासिल करके उन्नति कर सकते हैं। नारी सशक्तीकरण के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षिका माला त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने अधिकारों को जानकर ही सशक्तीकरण की ओर बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके
कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो प्रशिक्षक कृष्ण कुमार पाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए। छात्राओं ने पूरी ऊर्जा के साथ ताइक्वांडो के टिप्स सीखकर इनका प्रतिदिन अभ्यास करने का प्रण लिया। प्रशिक्षक ने कहा कि छात्राओं को छोटी उम्र से ही कोई न कोई प्रतिभा की जानकारी होनी चाहिए। ताकि वह खुलकर जिंदगी जी सकें और अपना व अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed