फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seeking happiness and prosperity by worshiping the snake god

Balrampur News: नाग देवता की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

Fri, 09 Aug 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Seeking happiness and prosperity by worshiping the snake god
बलरामपुर। नाग पंचमी पर्व जिले में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व नाग देवता की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। घरों में भी नाग देवता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्घि एवं परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा गया। बच्चों ने गुड़िया पीटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

सनातन धर्म में नाम पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी पर्व मनाया गया। शुक्रवार को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक के साथ नाग देवता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। घरों में महिलाओं ने दूध-लइया रखकर नाग देवता की पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली व सुख समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। नगर के सिटी पैलेस के पास मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने गुड़िया पीटकर खुशी मनाई। इसी तरह गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया, ललिया, मथुरा, शिवपुरा, महराजगंज तराई, रमईडीह, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, पेहर, महदेइया व सादुल्लाहनगर आदि में भी नाग पंचमी पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed