{"_id":"63596ede5ae45c2a2739d1ef","slug":"seek-blessings-of-prosperity-by-worshiping-lakshmi-ganesh-balrampur-news-lko6543432101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी-गणेश पूजन कर मांगा समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी-गणेश पूजन कर मांगा समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सुख-समृद्धि का प्रतीक दीपावली पर्व सोमवार को जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 11 हजार दीपक जलने से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करके घरों में दीप जलाए गए। लोगों ने मां लक्ष्मी व श्री गणेश की पूजा-अर्चना करके धनधान्य का आशीर्वाद मांगा। दीपावली पर लोगों ने पटाखे व आतिशबाजी का भी भरपूर आनंद उठाया।
दो साल कोरोना महामारी के बाद इस बार दीपावली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही घरों की साफ-सफाई में लोग जुट गए। शाम को शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में दीप जलाकर भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। घरों के साथ मंदिर और व्यवसायी प्रतिष्ठानों में भी लक्ष्मी गणेश पूजन की धूम रही।
घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बिजली की रंगीन झालरों से सजाया गया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में महंत मिथिलेश नाथ योगी एवं सदर विधायक पल्टूराम ने लक्ष्मी-गणेश का पूजन करके दीपोत्सव का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर के साथ ही सूर्य कुंड को 11 हजार दीप जलाकर रोशन किया गया।
विज्ञापन
दीपोत्सव के दौरान मंदिर की मनोहारी छटा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। सरकारी कार्यालयों व थानों में भी धूमधड़ाके के साथ दीप पर्व मनाया गया। दीप जलाने के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। आतिशबाजी व पटाखों की आवाज से पूरा जिला गुंजायमान रहा। कुछ लोगों ने मंगलवार को तो कुछ लोगों ने बुधवार को छोटी दीपावली मनाई। छोटी दीपावली पर भी लक्ष्मी गणेश का पूजन करके घरों में दीप जलाए गए।
जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने परिवार सहित आबर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ दीप पर्व मनाया। वद्धजनों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उन्हें फल, मिठाई, काजू, बादाम व पिस्ता आदि खाद्य सामग्री भेंट की। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंध रमेश कुमार यादव, अर्चना, रामानुज, वंदना, रश्मि, मनोज कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार सहित तमाम वृद्धजन मौजूद रहे। एसपी राजेश सक्सेना ने गरीब परिवारों को दीपक, मिठाई व उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।