{"_id":"654bcc141e08f746a60cdf4a","slug":"seed-kits-distributed-to-250-farmers-in-the-oilseed-fair-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4345-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तिलहन मेले में 250 किसानों को बांटी बीज किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तिलहन मेले में 250 किसानों को बांटी बीज किट
Wed, 08 Nov 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकास भवन परिसर में जिला स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ मेले में आए करीब 250 किसानों को जनप्रतिनिधियों ने सरसों व मसूर बीज की मिनी किट का वितरण भी किया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल ने किया। विभागों के स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं के संबंध में जायजा लिया। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि जिले में गोदामों पर खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषि केंद्रों पर रबी फसलों की बोआई के लिए खाद व बीज सरकारी गोदामों से खरीद सकते हैं। मेले में करीब 250 से अधिक किसानों को कृषि विभाग की तरफ से सरसों तथा मसूर का बीज भी वितरित किया गया। संचालन कृषि विभाग के सलाहकार संजीव कुमार एवं अरुणेश कुमार त्रिपाठी ने किया। मेले में जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सियाराम, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डाॅ. सूबेदार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।