{"_id":"6037d9678ebc3ee97a196e30","slug":"second-dose-of-vaccine-given-to-2258-corona-warriors-balrampur-news-lko5667505136","type":"story","status":"publish","title_hn":"2258 कोरोना योद्धाओं को दी वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2258 कोरोना योद्धाओं को दी वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए गुरुवार को जिले के 13 स्थानों पर 28 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 2258 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। वहीं छूटे हुए 69 हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्करों का भी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण की निगरानी के लिए सीएमओ सहित सभी नोडल अधिकारी पूरे दिन टीकाकरण स्थलों पर जुटे रहे।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह एवं सीएमएस डॉ. नानक सरन की निगरानी में गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। यहां पर 42 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव की निगरानी में जिला मेमोरियल चिकित्सालय में दो टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। यहां पर 152 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तथा सात फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। सीएमएस डॉ. विनीता राय की निगरानी में जिला महिला अस्पताल में एक टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ।
यहां पर 86 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। बलरामपुर के ग्रामीण क्षेत्र एसएसबी मुख्यालय पर चार टीकाकरण सत्र आयोजित कर 462 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई और 11 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में तीन टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। यहां पर 255 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई और 27 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। ईशावास्यम विद्यालय तुलसीपुर में तीन टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। यहां पर 320 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तथा पांच फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। शिवपुरा इंटर कॉलेज में दो टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
यहां पर 200 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएचसी गैसड़ी में दो टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। यहां पर 202 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तथा एक हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण किया गया। फजले रहमानिया मदरसा पचपेड़वा में दो टीकाकरण सत्र आयोजित कर 196 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई और 12 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। एजी हाशमी कॉलेज उतरौला में दो टीकाकरण सत्र आयोजित हुए। यहां पर 212 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तथा एक हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण किया गया।
सीएचसी श्रीदत्तगंज में दो टीकाकरण सत्र आयोजित कर 192 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तथा पांच फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। पीएचसी रेहरा बाजार में दो टीकाकरण सत्र आयोजित हुए। यहां पर 206 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में दो टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ। यहां पर 195 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएमओ ने बताया कि टीका लगवाने वाले सभी हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्करों की निगरानी की जा रही है। टीका लगवाने वाले कोरोना योद्धाओं की किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई है। सभी लोग स्वस्थ है।