फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Search for land intensifies for 49 Anganwadi centers in urban areas

Balrampur News: शहरी क्षेत्र के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन की तलाश तेज

Fri, 22 Nov 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Search for land intensifies for 49 Anganwadi centers in urban areas
बलरामपुर। शहरी क्षेत्र में प्राइमरी विद्यालयों में चल रहे 49 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन में संचालित कराने के लिए बाल विकास विभाग ने कवायद तेज कर दी है। केंद्र की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर नगर पालिका के ईओ को पत्र लिखा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जमीन मिलते ही केंद्र के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के गोविंद बाग में दो, नौशहरा चिकनी में दो, अंधियारी बाग में दो, पहलवारा में तीन, बस स्टेशन में दो, अचलापुर में दो, नई बस्ती में दो, तुलसीपार्क में दो, अस्पताल वार्ड में दो, सब्जीमंडी में दो और नगर पालिका में दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। वहीं, गदुरहवा दक्षिणी में तीन केंद्र, बलुहा में दो, गदुरहवा उत्तरी में दो, टेढ़ी बाजार में दो, नई बाजार दक्षिणी व उत्तरी में एक-एक, पुरानी बाजार में तीन केंद्र, खलवा उत्तरी में दो, दक्षिणी में एक, पूरब टोला पूर्वी में दो आंगनबाड़ी केंद्र, पश्चिमी में एक, भगवतीगंज दक्षिणी में दो, उत्तरी में दो और विशुनीपुर रिजर्व में दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग का अपना खुद का भवन न होने के कारण यह केंद्र प्राइमरी स्कूल में चल रहे हैं। इन केंद्रों में तीन से छह साल के करीब 2100 बच्चे पंजीकृत हैं। अपना भवन न होने के कारण केंद्र के संचालन में काफी समस्या होती है। सबसे बड़ी दिक्कत कमरों की होती है। दरअसल, एक ही कमरे में कई केंद्रों को चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब शहरी बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने नगर पालिका परिषद के ईओ को पत्र लिखा है। इसमें उन्हें वार्डवार संचालित केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि केंद्र का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed