फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SDM got illegal construction broken from JCB

एसडीएम ने जेसीबी से तुड़वाया अवैध निर्माण

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM got illegal construction broken from JCB
बलरामपुर। खरदौरी में श्रीदत्तगंज बाईपास के नाले पर लेखपाल ने पक्की ईंट की दीवार उठवाकर जलनिकासी रोक दी थी। इसकी शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से समस्या के निस्तारण की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने नाले पर कराए गये अवैध निर्माण को जेसीबी से हटवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण पवन कुमार, कल्लू, मोहम्मद हसन, शिव कुमार व मनोज कुमार आदि ने एसडीएम को दिए गये शिकायती पत्र के जरिये कहा था कि बाईपास पर बने नाले से खरदौरी गांव के पानी की निकासी होती है। इसी नाले के जरिये बाढ़ का पानी भी निकलता है। वर्तमान समय में पानी जिस रास्ते से होकर नाले में गिरता था, वहां सड़क के किनारे लेखपाल ने अवैध तरीके से पक्की ईंट की दीवार खड़ी करके मिट्टी पटवा दिया है जिससे जलनिकासी पूूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में खरदौरी गांव के तरफ से आने वाला पानी विद्यालय के आसपास जमा हो रहा है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने मामले की जांच के बाद जलनिकासी के लिए जेसीबी लगवाकर अवैध निर्माण को हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed