{"_id":"68f27d8a95fad1b17409fd5f","slug":"science-exhibition-filled-with-creativity-and-innovation-balrampur-news-c-99-1-slko1019-135413-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रचनात्मकता और नवाचार से सजी विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रचनात्मकता और नवाचार से सजी विज्ञान प्रदर्शनी
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट में लगी विज्ञान प्रदर्शन का अवलोकन करते डीएम पवन अग्रवाल व अन्य ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को डायट में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम पवन अग्रवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का गहनता से अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता व नवाचार की सराहना की।
प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग (कक्षा 9 एवं 10) के 26 तथा सीनियर वर्ग (कक्षा 11 एवं 12) के 16 विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने जैव विविधता, वाटर सेंसर, मैग्नेटिक ट्रेन, एयरोप्लेनिक फार्मिंग, मिशन चंद्रयान-3, स्मार्ट हॉस्पिटल, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और अंतरिक्ष विज्ञान पर मॉडल प्रदर्शित किए। जूनियर वर्ग में फारिहा शफीक ने प्रथम, रुपेश कुमार यादव ने द्वितीय तथा सादिया बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आदित्य दूबे ने प्रथम, विशाल कौशल ने द्वितीय तथा राम नरेश कुलश्रेष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्र और शिक्षक अब मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी इसी उत्साह से प्रतिभाग करें। कार्यक्रम का संयोजन चंदन कुमार पांडेय जबकि संचालन आशीष कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा फारिहा शफीक ने स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल दिखाया। मॉडल में यातायात नियंत्रण, सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति और कचरा प्रबंधन की स्मार्ट व्यवस्था को प्रदर्शित किया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त आदित्य दूबे ने वायुयान और सड़क दुर्घटना सुरक्षा प्रणाली का मॉडल बनाया। इसमें उन्होंने सेंसर और ऑटोमेशन तकनीक की मदद से दुर्घटनाओं को रोकने का अभिनव तरीका प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
शिक्षकों के नवाचार को मिला मंच
कार्यक्रम में 43 राजकीय शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। हिंदी विषय में सुषमा देवी (राजकीय हाईस्कूल स्कूल देवोरिया मुबारकपुर), अंग्रेजी में लक्ष्मी (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला), गणित में दीपिका, जीवविज्ञान में मुस्ताक अली, भौतिक विज्ञान में लाल बहादुर, रसायन विज्ञान में सारिका शाक्य, इतिहास में प्रतिभा वर्मा, भूगोल में सूर्यपाल वर्मा, नागरिक शास्त्र में नेहा सिंह और अर्थशास्त्र में शेषनाथ यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब ये सभी शिक्षक मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।