फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Schools will come alive today; children will be welcomed with a *tilak*.

Balrampur News: आज से गुलजार होंगे विद्यालय, तिलक लगाकर बच्चों का होगा स्वागत

Mon, 15 Jun 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Schools will come alive today; children will be welcomed with a *tilak*.
फोटो-28-बलरामपुर में ​​स्थित बीएसए कार्यालय।-संवाद
बलरामपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के परिषदीय विद्यालय 16 से फिर गुलजार होंगे। स्कूल खोलने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यालयों में पहले दिन बच्चों का स्वागत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन




बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को विद्यालय परिसर की समुचित सफाई कराने, कक्षाओं को व्यवस्थित रखने तथा पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा, जिससे उनमें विद्यालय के प्रति उत्साह और अपनापन बढ़े।
विज्ञापन




यह भी निर्देश दिया गया है कि पहले दिन मध्याह्न भोजन में बच्चों को विशेष रूप से मीठा पकवान परोसा जाए। इसके अलावा नामांकन बढ़ाने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को प्रेरक गतिविधियां आयोजित करने को कहा गया है। बीएसए ने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और पहले दिन से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पर भी जोर दिया जाएगा। नए सत्र के शुरुआती दिनों में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed