फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   School transformation roadmap launched in 1814 council schools

Balrampur News: 1814 परिषदीय विद्यालयों में लांच हुआ स्कूल ट्रांसफार्मेशन रोडमैप

Wed, 16 Aug 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
School transformation roadmap launched in 1814 council schools
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय आदर्श में टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं बीएसए कल्पना देवी।
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते दिन जिले के 1814 विद्यालयों में स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप लांच किया गया। रोडमैप के जरिए शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति और अभिभावक व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिले के सभी विद्यालयों में स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप लांच किया गया। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार व विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। शिक्षकों ने स्कूल ट्रांसफाॅर्मेशन रोडमैप के तहत तैयार की गई एक वर्ष की कार्ययोजना को ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में अभिभावक व ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई और अपने विद्यालय के निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी व सभी एआरपी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed