{"_id":"6350322ef2ee0b71ec3bee87","slug":"school-lock-not-open-protest-of-villagers-balrampur-news-lko6536451173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुला स्कूल का ताला, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुला स्कूल का ताला, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बाढ़ का कहर थमने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय सरकहवा खुर्द न खुलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक माह से मास्टर साहब स्कूल नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यहां नामांकित करीब 100 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने स्कूल का संचालन शुरू कराने की बीएसए से मांग की है।
नंद कुमार, मीरा, फूलमती, लाला, रामजी मौर्य, नरसिंह, राकेश आदि ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय सरकहवा खुर्द का ताला करीब एक माह से नहीं खुला है। पहले मास्टर के नहीं आने और बाद में बाढ़ के चलते स्कूल बंद रहा। बाढ़ का कहर थमने के बाद सोमवार से स्कूलों का संचालन शुरू होना था, लेकिन प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के न आने के कारण विद्यालय बंद ही रहा। स्कूल न खुलने से यहां नामांकित बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
शिक्षकों के गायब रहने की सूचना पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पढ़ाई न होने से बच्चों का भविष्य बरबाद हो रहा है। इन लोगों ने ये भी कहा कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण स्कूल परिसर में गंदगी की भरमार है। झाड़-झंखाड़ के चलते स्कूल में सांप-बिच्छू का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही स्कूल का संचालन शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत की जांच कराई जाएगी। स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।