{"_id":"6206ad4866ef25751d42f75e","slug":"school-compition-science-balrampur-news-lko617419313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर में विकास व सीनियर में निखिल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर में विकास व सीनियर में निखिल ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के जिला पुस्तकालय सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते आईएएस अजय जैन व अन्
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार जिला पुस्तकालय सभागार में एक दिवसीय गणित-विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। माध्यमिक विद्यालयों में पहले कराई गई जूनियर व सीनियर वर्ग के गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के मॉडल शामिल किये गये। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग के 21 व सीनियर वर्ग के 16 मॉडल दिखाए गए। जूनियर वर्ग में विकास प्रजापति व सीनियर वर्ग में निखिल कसौंधन के मॉडल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
एक दिवसीय गणित-विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल को आईएएस अजय जैन, नेहा बंधु, पीसीएस शिवम सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सभी छात्र-छात्राओं के मॉडल को देखकर उनकी जिज्ञासाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। सभी मॉडल की सराहना की गई। आयोजक प्रभारी डीआईओएस/प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्य साधना पांडेय, विनय मोहन त्रिपाठी, केके सरोज, उमेश पांडेय व जितेंद्र यादव आदि ने प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल की सराहना की। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान की वरिष्ठ प्रवक्ता वर्चस्वनी जौहरी ने मॉडल की प्रशंसा की। नोडल अधिकारी जिला विज्ञान प्रदर्शनी आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग में 21 व सीनियर वर्ग में 16 छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
जूनियर में हाजी इस्माइल इंटर कालेज सादुल्लाहनगर के छात्र विकास प्रजापति का फायर अलार्म मॉडल ने प्रथम, माडर्न इंटर कालेज के छात्र आशुतोष मिश्र का मॉडल द्वितीय व भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला के छात्र सूरज प्रताप मौर्य का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में रामफल मेमोरियल इंटर कालेज महराजगंज तराई के छात्र निखिल कसौंधन का वॉइस गन मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र सर्वेश कुमार का मॉडल द्वितीय व एमपीपी इंटर कालेज के छात्र अभिषेक कुमार पांडेय का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में जल संचयन, एसिड रेन, सोलर तंत्र व वैकल्पिक ऊर्जा के मॉडल प्रस्तुत किए। पुरस्कार धनराशि छात्र-छात्राओं के खातों में भेजकर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।