{"_id":"6a930bb856701f02a6032aa1","slug":"sayyada-gulfam-mainaz-and-arman-emerged-victorious-in-the-race-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153985-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दौड़ में सय्यदा, गुलफाम, मैनाज और अरमान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दौड़ में सय्यदा, गुलफाम, मैनाज और अरमान ने मारी बाजी
Sat, 29 Aug 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में प्राथमिक और जूनियर स्तर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सलमा खान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग में सय्यदा ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय और कायनात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में गुलफाम प्रथम, अयान द्वितीय और हमजा तृतीय रहे। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग में मैनाज ने पहला, पायल ने दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अरमान प्रथम, वासिद द्वितीय और समीर तृतीय रहे।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक हैं। इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में बच्चों में खासा उत्साह रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।