{"_id":"5fd8e96e8ebc3e41a325bdfe","slug":"savings-of-1-5-crore-in-sweater-purchase-from-gem-portal-balrampur-news-lko5550091169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेम पोर्टल से स्वेटर खरीद में डेढ़ करोड़ की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेम पोर्टल से स्वेटर खरीद में डेढ़ करोड़ की बचत
विज्ञापन
बलरामपुर। जेम पोर्टल से स्वेटर खरीद में बेसिक शिक्षा महकमा ने चालू शिक्षा सत्र में डेढ़ करोड़ रुपये सरकारी धन की बचत की है। स्वेटर खरीद पर 5.19 करोड़ के बजाय 4.69 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है।
गत शिक्षा सत्र में भी एक करोड़ सात लाख रुपये बचत की गई थी। जिले के 1897 परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर बांटा जा रहा है। शासन ने चालू शिक्षा सत्र में सभी परिषदीय स्कूलों के 2.34 लाख नौनिहालों को निशुल्क स्वेटर वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
जिला समन्वय सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में 1247 प्राथमिक, 333 उच्च प्राथमिक व 317 कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मैरून कलर का स्वेटर जेएम पोर्टल से खरीदारी कर वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राथमिक में 1,41,110, उच्च प्राथमिक में 25,897 और कंपोजिट विद्यालयों में 66,943 छात्र-छात्राओं को चार करोड़ 67 लाख 82 हजार रुपये में जेएम पोर्टल से पांच साइज में स्वेटरों की खरीदारी की गई है।
कक्षा एक व दो में एस साइज, कक्षा तीन व चार में एम साइज, कक्षा पांच व छह में एल साइज और कक्षा सात व आठ में एक्सएल व डबल एक्सएल साइज में जेएम पोर्टल से स्वेटरों की खरीद की गई है। जेम पोर्टल से स्वेटरों की खरीद में एक करोड़ 49 लाख रुपये की बचत की गई है।
जेएम पोर्टल से खरीद न होने पर पांच करोड़ 19 लाख रुपये सरकारी धन खर्च करने पड़ते। जिले के 80 प्रतिशत परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित कराया जा चुका है।
बाकी बचे 20 प्रतिशत स्कूलों में भी शीघ्र स्वेटर वितरित कराने के लिए सभी परिषदीय स्कूलों के सभी हेडमास्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वेटर वितरित कराया जा रहा है।
शिक्षा सत्र 2019-20 में भी जेएम पोर्टल से परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए स्वेटर खरीद कर करीब एक करोड़ सात लाख रुपये सरकारी धन की बचत की गई थी।
बीईओ से तलब की रिपोर्ट
जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरित कराया जा रहा है। जेम पोर्टल से स्वेटरों की खरीद होने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये सरकारी धन की बचत की गई है।
जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ से स्वेटर वितरण की रिपोर्ट तलब की गई है। सभी शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को हेडमास्टरों, शिक्षकों व प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों के माध्यम से बाकी बचे स्कूलों के छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह में निशुल्क स्वेटर वितरित कराने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. रामचंद्र, बीएसए