फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Satsang gives true happiness of life

Balrampur News: सत्संग से मिलता है जीवन का सच्चा सुख

Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Satsang gives true happiness of life
बलरामपुर। जीवन का सच्चा सुख सत्संग से प्राप्त होता है। सत्संग और ईश्वर ध्यान के बिना मानव को मोक्ष नहीं मिल सकता है। भौतिक साधन क्षणिक सुख दे सकते हैं, लेकिन सच्चा सुख सत्संग से ही मिलता है।
विज्ञापन



ये बातें श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण (भ्रमणशील मंडल) में शामिल श्री महंत महेश्वरदास महराज ने रविवार को उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहीं। उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद महराज ने कहा कि सत्संग के बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। सच्चे ज्ञान और शांति के लिए सत्संग और ईश्वर का ध्यान जरूरी है।
विज्ञापन


महंत दुर्गादास महराज एवं महंत अद्वेतानंद महराज ने कहा कि मनुष्य थक-हारकर फिर से भौतिक साधनों में डूबकर शांति खोजने का प्रयास करता है। यह क्रिया तब तक उसे परेशान करती है, जब तक वह प्रभु का स्मरण नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





संत सम्मेलन में कोठारी शंकरदास, अनुजमुनि, दानमुनि, पुजारी देवमुनि, राममुनि, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, मानवेंद्र पांडेय, शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण (भ्रमणशील मंडल) में शामिल सभी संत-महंतों को वस्त्र भेंटकर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। श्री महंत महेश्वर दास महराज एवं उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद महराज ने राम नामी पट्टिका पहनाकर भाजपा नेता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed