{"_id":"65414eede3bee48cd30d0657","slug":"sardar-patels-birth-anniversary-celebrated-as-national-unity-day-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4133-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती
Wed, 01 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में आयोजित मैराथन में प्रतिभा करते बच्चे।
बलरामपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में हिस्सा लेने वालों को पुरस्कृत किया गया। गोष्ठी आयोजित कर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल बालिका इंटर कॉलेज गालिबापुर श्रीदत्तगंज में गोष्ठी का शुभारंभ श्रास्वती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा व विशिष्ट अतिथि डीआईओएस गोविंद राम ने किया। प्रधानाचार्य रीता चौधरी, कमलेश यादव, राम प्रताप वर्मा, भारत लाल चौधरी एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने सरदार पटेल के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से रन फॉर यूनिटी हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, प्राचार्य जेपी पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू कराई। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंह ने बताया हाॅफ मैराथन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर अरविंद यादव, द्वितीय पर राजवीर गिरी तथा तृतीय पर विकास यादव रहे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सरदार पटेल ज्ञानस्थली स्कूल में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। विद्यालय के छात्र शिवम, पलक, आकाश, अंश, नैंसी, ऋषिका व आशीष ने नाटक प्रस्तुत कर सरदार पटेल के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। प्रबंधक सर्वजीत चौधरी व प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गोष्ठी का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने किया। इस दौरान तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिखा पांडेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल मुजेहनी में जिला स्काउट मास्टर महमूद उल हक के नेतृत्व में हुई मैराथन में काफी बच्चों ने हिस्सा लिया। कंपोजिट स्कूल जद्दापुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उत्तम चंद्र गुप्त व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आदि रहे। गैसड़ी बाजार में गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. सुरेश कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर चंद्रभान वर्मा, लवकुश चौधरी, रविन्द्र कुमार वर्मा व शिव प्रसाद चौधरी आदि रहे।
पचपेड़वा के जेएसआई स्कूल जयंती पर आयोजित गोष्ठी में शिक्षक किशोर श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव व किशन आदि मौजूद रहे। महराजगंज तराई के ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी ने गोष्ठी की शुरुआत कराई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचात कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। श्रीदत्तगंज में बीडीओ सुमित सिंह ने सरदार पटेल के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। रेहरा बाजार के ब्लॉक में बीडीओ सुमित कुमार सिंह ने राष्ट्र की एकता व सुरक्षा की शपथ दिलाई।